नई दिल्ली: पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर रील शेयर करके दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया है कि हर साल की तरह इस साल भी वे दिवाली सेना के जवानों के बीच मनाएंगे।
पीएम बोले- आपका समय समृद्धि से भरा रहे
दीपावली का पावन पर्व, पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। आप सबको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, आपका ये पर्व आपका आगे का समय सब कुछ सुख-शांति और समृद्धि से भरा रहे। मैं भी आपकी तरह बड़े उत्साह से दीपावली मनाता हूं। और हर साल आप जानते हैं देश के वीर जवानों के बीच जाना मेरा नित्यक्रम है। इस बार भी जारी रहेगा। आप सबको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
2025 में INS विक्रांत पर नौसैनिकों के साथ मनाई थी दिवाली
पिछले साल यानी 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत INS विक्रांत पर नौसैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी।इस दौरान उन्होंने नौसेना के जवानों के बीच करीब 40 मिनट का संबोधन दिया था। पीएम मोदी ने जवानों के साथ त्योहार मनाकर उनका उत्साह बढ़ाया था।