लखनऊ - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी प्रवक्ता राजकुमार भाटी को सार्वजनिक बयानबाजी में संयम बरतने की सलाह दी है। हाल ही में ब्राह्मण समाज को लेकर दिए गए बयान के बाद उठे विवाद के बीच रविवार को राजकुमार भाटी ने लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान पार्टी प्रमुख ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं कही जानी चाहिए, जिससे किसी भी समाज या व्यक्ति को अपमानित या आहत महसूस हो।
विवादित बयान के बाद बढ़ा था सियासी विवाद
पिछले दिनों सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के एक बयान को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया था। उनके बयान पर विपक्षी दलों ने समाजवादी पार्टी को घेरने की कोशिश की थी। विवाद बढ़ने के बाद पार्टी नेतृत्व भी सक्रिय हुआ और मामले को शांत करने के प्रयास शुरू किए गए। इसी क्रम में अखिलेश यादव ने भाटी को बुलाकर बातचीत की और सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखने की सलाह दी।
अखिलेश बोले- समाजवादी नीति में सबका सम्मान
मुलाकात के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी प्रवक्ता राजकुमार भाटी को सार्वजनिक बयानबाजी में संयम बरतने की सलाह दी है। हाल ही में ब्राह्मण समाज को लेकर दिए गए बयान के बाद उठे अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा सामाजिक न्याय और सभी वर्गों के सम्मान पर आधारित है। उन्होंने कहा कि “संविधान और लोकतंत्र को बचाकर ही सामाजिक न्याय की स्थापना की जा सकती है। इसके लिए सभी को एकजुट रहना होगा।” सपा प्रमुख ने यह भी दोहराया कि पार्टी की सामाजिक नीति में हर वर्ग और समुदाय का सम्मान निहित है।
संयमित बयानबाजी पर दिया जोर
अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं और प्रवक्ताओं को यह संदेश देने की कोशिश की कि राजनीतिक बयानबाजी में शब्दों का चयन बेहद महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि किसी भी बयान से समाज में गलत संदेश नहीं जाना चाहिए। माना जा रहा है कि आगामी राजनीतिक रणनीति को देखते हुए सपा नेतृत्व अब अपने नेताओं की भाषा और सार्वजनिक व्यवहार को लेकर ज्यादा सतर्कता बरतना चाहता है।