लखनऊ - भाजपा ने पश्चिम बंगाल में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, बीजेपी वर्तमान में 192 सीटों पर आगे है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहला रिएक्शन सामने आया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व एवं लोक-कल्याणकारी नीतियों पर देश वासियों का अटूट विश्वास है, जो आज विधान सभा चुनाव के ऐतिहासिक परिणामों के रूप में पुनः परिलक्षित हुआ है।'
अगाध विश्वास का सुफल है
मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ''पश्चिम बंगाल में पहली बार, असम में लगातार तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार भाजपा-NDA गठबंधन की सरकार बनना इसी अगाध विश्वास का सुफल है। जन-जन का यह अभूतपूर्व जनादेश प्रधानमंत्री जी के 'नए भारत-विकसित भारत' के विराट संकल्प की सिद्धि को एक नई गति प्रदान करेगा।'
जनता-जनार्दन का हृदय से आभार एवं अभिनंदन
मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा, ''इस ऐतिहासिक विजय हेतु @BJP4Bengal, @BJP4Assam एवं @BJP4Puducherry के सभी समर्पित पदाधिकारियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं व विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई। सुशासन व राष्ट्रवाद को अपना बहुमूल्य आशीर्वाद प्रदान करने वाली जनता-जनार्दन का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।''