कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कुशीनगर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कुशीनगर, हाटा और रामकोला विधानसभा क्षेत्रों के लिए ₹525 करोड़ से अधिक की लागत वाली 464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे टेकुआटार, कुशीनगर में होगा।
464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ करने के साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।
तीनों विधानसभा क्षेत्रों को मिलेगी बड़ी सौगात
- कुशीनगर विधानसभा में ₹147 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण और ₹104 करोड़ की 159 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।
- हाटा विधानसभा को ₹45 करोड़ की 64 परियोजनाओं के लोकार्पण और ₹116 करोड़ की 81 परियोजनाओं के शिलान्यास की सौगात मिलेगी।
- वहीं रामकोला विधानसभा में ₹43 करोड़ की 69 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा ₹68 करोड़ की 53 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा।
लाभार्थियों को मिलेंगे प्रमाण पत्र
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। सरकार का कहना है कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।