देवरिया - सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में जिस “नए भारत” का निर्माण हुआ है, उसके पीछे पीएम मोदी का नेतृत्व और विकास को प्राथमिकता देने वाला विजन है। सीएम योगी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि,हम सब जानते हैं कि 2014 के बाद आज जिस नए भारत का हम दर्शन कर रहे हैं, उसके पीछे प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व और उनका विजन है। हमने हमेशा इस बात को प्राथमिकता दी है कि गति जितनी तेज होगी, विकास का लाभ उतनी ही तेजी से आमजन तक पहुंचेगा।
सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर जोर
सीएम योगी ने कहा कि पिछले एक दशक में देश और उत्तर प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था कि गांवों और शहरों को जोड़ने वाली चार लेन सड़कें इतनी तेजी से बनेंगी। उन्होंने दावा किया कि केंद्र और राज्य सरकार की समन्वित नीतियों के कारण सड़क, एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट और अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है, जिससे आम लोगों को सीधा लाभ मिला है।
“नए भारत” की तस्वीर बदलने का दावा
सीएम योगी ने कहा कि तेज गति से विकास कार्य होने के कारण निवेश, रोजगार और कनेक्टिविटी में भी बड़ा सुधार हुआ है। उन्होंने इसे “नए भारत” की बदलती तस्वीर बताते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।