असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा आज लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इसको लेकर गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में भव्य समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी शामिल होंगे।
असम के सीएम पद की शपथ लेंगे हिमंता बिस्वा सरमा
हिमंता बिस्वा सरमा आज असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ 4 मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे।
कौन से मंत्री लेंगे शपथ
रामेश्वर तेली
अतुल बोरा
चरण बोरो
अजंता नेओग मंत्री पद की शपथ लेंगे
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ-साथ एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।