केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर राजनीतिक माहौल को लेकर बड़ा बयान दिया है। अपने संदेश में उन्होंने राष्ट्रवाद और पार्टी के समर्थन को प्रमुखता से रखा।
डिप्टी सीएम ने लिखा कि आज पूरे देश में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय श्रीराम” के जयघोष गूंजेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित सबसे ऊपर है और देश के प्रति समर्पण ही सर्वोपरि होना चाहिए। अपने पोस्ट में उन्होंने तुष्टिकरण और घुसपैठ की राजनीति करने वालों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोग इस समय बेचैन हैं।
पार्टी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया
इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि देश की जनता विकास, सुरक्षा और आत्मगौरव के मुद्दों के साथ खड़ी है। पोस्ट के अंत में उन्होंने “जय भाजपा, तय भाजपा” का नारा देते हुए पार्टी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।