मैनपुरी - उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र से एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शादी के महज 18 दिन बाद दुल्हन के प्रेमी संग फरार हो गई। पीड़ित पति ने पत्नी पर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर जाने का आरोप लगाया है।
पीड़ित पति ने पत्नी की शिकायत की
वहीं मामले में कार्रवाई न होने से परेशान पीड़ित पति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देकर जांच और मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। आपको बतादें कि, भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कुलीपुर निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र आशाराम ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 21 अप्रैल 2026 को कन्नौज जनपद के छिबरामऊ थाना क्षेत्र स्थित कुंवरपुर लोधपुर निवासी अचला के साथ हुई थी।
सोने-चांदी के आभूषण लेकर पत्नी हुए फुर्र
आरोप है कि शादी से पहले ही अचला के गांव के ही अरुण कुमार नामक युवक से प्रेम संबंध थे और दोनों लगातार फोन पर बातचीत करते थे। पीड़ित पति का आरोप है कि 8 और 9 मई की रात उसकी पत्नी अरुण कुमार के साथ घर से चली गई। युवक ने आगे बताया है कि, जाते समय वह ( पत्नी ) अपने साथ घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण भी ले गई। पति के मुताबिक, सोने की जंजीर, अंगूठी, झाले, बेसर, चांदी की पायल, करधनी समेत उसकी बहन रूबी के भी कई गहने गायब हैं।
अरुण कुमार नोएडा में प्राइवेट नौकरी करता है
पीडित पति जितेंद्र का आरोप है कि, अरुण कुमार नोएडा में प्राइवेट नौकरी करता है और वहीं किसी अज्ञात स्थान पर उसकी पत्नी को रखा हुआ है। उसने आरोप लगाया कि है अरुण के भाई अरजेश और नीलू के साथ-साथ उसका बहनोई संतकुमार भी इस पूरे मामले में सहयोग कर रहे हैं।