लखनऊ - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में सीतापुर रोड के ब्रज की रसोई परिसर में चल रही पद्म विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य की रामकथा में पहुंचे। यहां राजनाथ सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (Pok) एक दिन अवश्य भारत का अभिन्न अंग बनेगा और राष्ट्र का यह संकल्प पूर्ण होगा।
गुरुदेव का आशीर्वाद जनसेवा करने की प्रेरणा देता है
जगद्गुरु रामभद्राचार्य के आशीर्वाद लेने के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी जगद्गुरु रामभद्राचार्य के प्रति अत्यंत श्रद्धा रखते थे। बीजेपी नेता सिंह ने अपने इस संबोधन में आगे कहा कि, गुरुदेव का आशीर्वाद सदैव राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के कार्यों में प्रेरणा देता रहा है।
भारत का हिस्सा बनेगा PoK
बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने अपने इस संबोधन में आगे कहा कि, गुरु जी ने पाक अधिकृत कश्मीर को भारत का हिस्सा बनाने का आशीर्वाद दिया इसे जरूर पूरा करूंगा। इससे पहले पद्म विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आशीर्वाद देते हुए कहा कि राष्ट्रहित और भारत की अखंडता से जुड़े संकल्प निश्चित रूप से पूरा होगा। जगद्गुरु ने रक्षा मंत्री को आशीर्वाद देते हुए कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) एक दिन अवश्य भारत का अभिन्न अंग बनेगा और राष्ट्र का यह संकल्प पूर्ण होगा।
रामायण को राष्ट्र ग्रंथ घोषित किया जाए
कथा व्यास जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने रामायण को राष्ट्र ग्रंथ घोषित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि, भारत की सांस्कृतिक चेतना और सनातन परंपराओं का संरक्षण समय की मांग है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श आज भी राष्ट्र जीवन का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ और सीतापुर की ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भूमि रामायणकालीन परंपराओं से जुड़ी हुई है।