लखनऊ/प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सांसद (इलाहाबाद/प्रयागराज) डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के पति श्री पी.सी. जोशी का आज सुबह इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्होंने एसजीपीजीआई, लखनऊ में सुबह करीब 7 बजे अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, श्री पी.सी. जोशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका उपचार चल रहा था। आज उनके निधन की खबर सामने आने के बाद परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रयागराज लाया जाएगा पार्थिव शरीर
परिजनों ने बताया कि आज देर शाम तक उनका पार्थिव शरीर प्रयागराज लाया जाएगा। अंतिम संस्कार कल प्रयागराज में पूरे विधि-विधान के साथ किया जाएगा।
राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक
उनके निधन पर कई राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है और परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई हैं।