उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले में मंगलवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार जा रही एक डबल डेकर एसी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दरोगा और एक कैदी समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 पुलिसकर्मियों सहित 15 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। बस में करीब 30 यात्री सवार थे।
रेलिंग पर लटक गई बस, खिड़कियों से गिरे यात्री
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार में चल रही थी। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद बस एक्सप्रेस-वे की रेलिंग पर लटक गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि कई यात्री बस की खिड़कियों से नीचे जा गिरे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ड्राइवर को झपकी आने की आशंका
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। घटना औरास थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 262 के पास हुई।