लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय में आज महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी करेंगे। बैठक में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहेंगे।
प्रदेश पदाधिकारियों के साथ होगी चर्चा
दोपहर 2 बजे शुरू होने वाली इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। पार्टी नेतृत्व विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों की समीक्षा भी करेगा।
चुनावी अभियानों की बनेगी रणनीति
बैठक में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए चुनावी अभियानों की रणनीति तैयार की जाएगी। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष फोकस रहेगा।
मोर्चा और प्रकोष्ठों को सौंपी जाएंगी जिम्मेदारियां
बैठक के दौरान भाजपा के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों को आगामी अभियानों और कार्यक्रमों के लिए जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। पार्टी संगठन चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका और जिम्मेदारियों का भी निर्धारण करेगा।