मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में तबादला नीति को मंजूरी मिलने की संभावना है, जिसके तहत 31 मई तक ट्रांसफर किए जा सकते हैं और निर्धारित अवधि पूरी कर चुके कर्मचारी इसके दायरे में आएंगे। साथ ही राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2% बढ़ोतरी और तारकोल की बढ़ी कीमतों के कारण पुराने टेंडरों में राहत देने पर भी फैसला लिया जा सकता है।
कर्मचारियों के डीए समेत कई बड़े फैसलों पर हो सकता है निर्णय
दोपहर 3 बजे सीएम आवास पर होने वाली इस बैठक में प्रस्ताव है कि जिले में 3 साल और मंडल में 7 साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों का तबादला किया जाएगा।
31 मई तक कर्मचारियों-अधिकारियों के तबादले
पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात के चलते तारकोल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे उत्तर प्रदेश में सड़क निर्माण की गति प्रभावित हुई है। ऐसे में पुराने टेंडरों में लागत बढ़ने को समायोजित करने पर भी कैबिनेट चर्चा कर सकती है, ताकि निर्माण कार्य दोबारा तेजी से शुरू हो सके। सूत्रों के अनुसार, डीए में प्रस्तावित बढ़ोतरी का लाभ कर्मचारियों को जनवरी से दिए जाने की संभावना है।