उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 84 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। नियुक्ति विभाग के सचिव एम. देवराज द्वारा तबादला आदेश जारी किए गए हैं।
कई जिलों और विभागों में बदले गए अधिकारी
जारी सूची के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
- आलोक कुमार वर्मा को मुख्य राजस्व अधिकारी, सुल्तानपुर बनाया गया है।
- प्रियंका सिंह को कमांडेंट नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है।
- अतुल कुमार प्रथम को संयुक्त निदेशक (प्रशासन) नागरिक उद्यान निदेशालय और संयुक्त सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।
- श्रद्धा शांडिलयायन को परीक्षा नियंत्रक, उत्तर प्रदेश विशेषज्ञ चिकित्सक एवं चिकित्सा शिक्षक भर्ती बोर्ड, लखनऊ बनाया गया है।
- प्रदीप वर्मा को अपर जिलाधिकारी प्रशासन, लखनऊ नियुक्त किया गया है।
- सौरभ दुबे को मुख्य राजस्व अधिकारी, बहराइच की जिम्मेदारी दी गई है।
खेल, पर्यटन और राजस्व विभाग में भी बदलाव
- प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई अन्य विभागों में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
- शुभी काकन को उप आवास आयुक्त, आवास विकास परिषद लखनऊ बनाया गया।
- दीपेंद्र को प्रधानाचार्य स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ एवं सचिव प्रबंध समिति उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज समिति नियुक्त किया गया।
- डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय को उपनिदेशक प्रशासन, खेल निदेशालय की जिम्मेदारी मिली।
- सविता को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, स्टेट एजेंसी कंप्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज बनाया गया।
- सहदेव कुमार मिश्रा को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, रायबरेली नियुक्त किया गया।
- महेश कुमार कैथल को उपनिदेशक, पर्यटन निदेशालय बनाया गया।
- यादव भूमिका राजबहादुर को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में प्रबंध प्रधान प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है।
- प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद
- सरकार का मानना है कि इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल से विभिन्न विभागों और जिलों में कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।