उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। रविवार देर रात जारी आदेश में कई जिलों के उपजिलाधिकारियों (SDM) समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।
जारी तबादला सूची के अनुसार, पीसीएस अधिकारी पुष्परनाथ चौधरी का अमरोहा से उन्नाव एसडीएम के पद पर स्थानांतरण किया गया है। वहीं हाथरस की एसडीएम लवलीत कौर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ओएसडी (OSD) नियुक्त किया गया है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
तबादला सूची के अनुसार, मिथलेश कुमार तिवारी को रायबरेली से मैनपुरी का एसडीएम बनाया गया है। मैनपुरी के एसडीएम गोपाल शर्मा को बरेली में उपजिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। प्रतिभा मिश्रा को वाराणसी से स्थानांतरित कर कानपुर देहात का एसडीएम बनाया गया है, जबकि शुभम यादव को उन्नाव से बुलंदशहर भेजा गया है।
इसके अलावा पुष्पेंद्र पटेल को गाजीपुर से अंबेडकर नगर, सुरभि शर्मा को बागपत, अवधेश कुमार निगम को देवरिया से फिरोजाबाद तथा पीसीएस अधिकारी वीर सिंह (2020 बैच) को अलीगढ़ से रायबरेली का एसडीएम नियुक्त किया गया है।
प्रज्ञा पांडेय समेत कई अन्य अधिकारियों का भी तबादला
यूपीडा (UPIDA) से देवेंद्र प्रताप सिंह को झांसी का एसडीएम बनाया गया है। उन्नाव की हसनगंज तहसील में तैनात प्रज्ञा पांडेय का तबादला बाराबंकी कर दिया गया है। वहीं कौशांबी से अजेंद्र सिंह को उन्नाव भेजा गया है।
इसके अलावा दीपिका मेहरा को मथुरा से शामली, सचिन राजपूत को शामली से अन्य जिम्मेदारी और शम्स तबरेज खान को बाराबंकी सदर से हाथरस स्थानांतरित किया गया है।
तत्काल प्रभाव से लागू हुए आदेश
राज्य सरकार ने तबादला आदेश की सूची सभी संबंधित विभागों को भेज दी है। सभी अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन का कहना है कि यह प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है।