उत्तरप्रदेश से समाजवादी पार्टी के एक सांसद ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी की. इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा सांसद पर खूब बरसे.
PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी अशोभनीय- योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा, ''विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति एक सांसद द्वारा की गई असंसदीय टिप्पणी न केवल अशोभनीय और अक्षम्य है, बल्कि भारतीय लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर भी गंभीर आघात है.''
यह भारत के जनादेश, विश्वास का अपमान- योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, ''सपा सांसद का यह कृत्य राजनीतिक कुसंस्कार, वैचारिक दिवालियापन और सार्वजनिक जीवन की शालीनता के प्रति अनादर को प्रकट करता है. मुख्यमंत्री ने सपा सांसद की इस टिप्पणी को 145 करोड़ देशवासियों के जनादेश, विश्वास और भारत की लोकतांत्रिक गरिमा का भी अपमान बताया. सीएम योगी ने कहा कि देश की जनता ऐसे अमर्यादित आचरण का उत्तर समय आने पर जरूर देगी.
हमीरपुर से सपा के सांसद ने की थी PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी
हमीरपुर से सपा के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की थी. कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने बीजेपी को मुकदमा दर्ज कराने की चुनौती दी और साथ ही ये भी कहा कि वो डरने वाले नहीं हैं. कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार (11 मई) सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर, बिजली और पानी संकट को लेकर ज्ञापन सौंपा. इसके बाद ही सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने मीडिया के सामने आकर PM मोदी के लिए अपशब्द कहे.