उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। राज्य सरकार एक ही दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर नया कीर्तिमान बनाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अभियान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए सभी विद्यार्थियों से कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की है।
2017 से 2025
बीते वर्षों में प्रदेश में वृक्षारोपण के आंकड़ों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2009 से 2016 के बीच जहां 51.48 करोड़ पौधे लगाए गए थे, वहीं 2017 से 2025 के बीच यह संख्या बढ़कर 242.13 करोड़ तक पहुंच गई है।
प्रकृति के प्रति जागरूकता
सरकार के अनुसार, इन प्रयासों का सकारात्मक असर वन क्षेत्र पर भी पड़ा है। इसी अवधि में प्रदेश के वन एवं वृक्ष आवरण में करीब 3 लाख 38 हजार एकड़ की ऐतिहासिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार का उद्देश्य इस अभियान के जरिए पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करना, हरियाली बढ़ाना और लोगों में प्रकृति के प्रति जागरूकता पैदा करना है। यह वृक्षारोपण अभियान उत्तर प्रदेश को हरित और पर्यावरण के अनुकूल राज्य बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।