लखनऊ में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज शाम 4 बजे लोकभवन में विशेष फिल्म प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल और पूरा मंत्रिमंडल एक साथ फिल्म कृष्णावतारम देखेगा।
लोकभवन में होगा विशेष प्रदर्शन
सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार के बाद यह पहला बड़ा सामूहिक कार्यक्रम होगा, जिसमें सरकार के सभी मंत्री शामिल रहेंगे। फिल्म प्रदर्शन का आयोजन लोकभवन में किया गया है।
राज्यपाल और मंत्री भी रहेंगे मौजूद
कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नवगठित मंत्रिमंडल के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। इसे सरकार के सामूहिक संवाद और सांस्कृतिक पहल से जोड़कर देखा जा रहा है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
मंत्रिमंडल विस्तार के तुरंत बाद इस कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि सरकार इसे सांस्कृतिक और वैचारिक संदेश के तौर पर भी पेश करना चाहती है।