लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रविवार को Yogi Adityanath मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार हुआ। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा और सहयोगी खेमे के 6 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। सबसे पहले भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Bhupendra Chaudhary ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
मनोज पांडेय समेत कई नेताओं को मिली जगह
भूपेंद्र चौधरी के बाद समाजवादी पार्टी से बगावत कर भाजपा के करीब आए विधायक Manoj Pandey ने मंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ अजीत पाल और सोमेंद्र तोमर ने भी शपथ ग्रहण किया। इसके बाद कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा और कैलाश राजपूत को मंत्री बनाया गया। नए मंत्रियों में सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश साफ दिखाई दी, जिसमें 1 ब्राह्मण, 3 ओबीसी और 2 दलित नेताओं को प्रतिनिधित्व मिला है।
दो मंत्रियों को मिला प्रमोशन
कैबिनेट विस्तार में अजीत पाल और सोमेंद्र तोमर को प्रमोशन देते हुए स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री बनाया गया है। वहीं कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश राजपूत और सुरेंद्र दिलेर को राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राज्यपाल से मुलाकात के बाद फाइनल हुई लिस्ट
कैबिनेट विस्तार से पहले शनिवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल Anandiben Patel से मुलाकात की थी। करीब 45 मिनट चली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर अंतिम मुहर लगी।
मनोज पांडेय को मिला वादे का इनाम
रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक मनोज पांडेय पहले समाजवादी पार्टी सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। राज्यसभा चुनाव के दौरान उन्होंने सपा से बगावत कर भाजपा का समर्थन किया था। तभी से उनके मंत्री बनने की चर्चा तेज थी।
भूपेंद्र चौधरी को मिल सकता है बड़ा विभाग
सियासी गलियारों में चर्चा है कि भूपेंद्र चौधरी को लोक निर्माण विभाग (PWD) की जिम्मेदारी मिल सकती है। जितिन प्रसाद के केंद्र में जाने के बाद से यह विभाग फिलहाल मुख्यमंत्री योगी के पास ही था।