मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 27 फरवरी को लोहाघाट के प्रस्तावित दौरे को लेकर पालिका सभागार में भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत की अध्यक्षता तथा भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया के संचालन में भाजपा पदाधिकारियो की एक बैठक आहूत की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा 27 फरवरी को लोहाघाट के प्रसिद्ध होली रंग महोत्सव में प्रतिभाग किया जाना तथा निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण प्रस्तावित है। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका लोहाघाट की ओर से मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा।
सीएम दौरे को लेकर की बैठक
मुख्यमंत्री धामी के प्रस्तावित दौरे को लेकर की गई बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया 27 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे पर लोहाघाट पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों के बारे में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई इसमें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए गहनता से चर्चा की गई। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री के लोहाघाट दौरे को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। कहा मुख्यमंत्री के द्वारा लोहाघाट व चंपावत के विकास के लिए जो भी ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं उनको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री निर्माणधीन प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण करेंगे इसके बाद लोहाघाट के रामलीला मंच में होने वाले प्रसिद्ध होली रंग महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। कहा मुख्यमंत्री के दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर लोहाघाट क्षेत्र की जनता में भारी उत्साह है और जनता को आशा है मुख्यमंत्री कुछ न कुछ बड़ी घोषणा लोहाघाट के विकास के लिए करके जाएंगे। वहीं प्रशासन भी मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में जुट गया है एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने मुख्यमंत्री की जनसभा स्थल रामलीला मंच का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया तथा मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारी को लेकर अधिकारियों को व्यवस्थाओं के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए इस दौरान भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
Comments (0)