Union Budget: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी 2023 से शुरु होने जा रहा है। संसद का बजट सत्र 6 अप्रैल तक चल सकता है। सत्र की शुरुआत लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र से होगी। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू दोनों सदनों को संबोधित करेगी। यह उनका संसद के दोनों सदनों को पहला संबोधन होगा।
इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाएगा
जानकारी के अनुसार, बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाएगा। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बजट 1 फरवरी 2023 को पेश किया जा सकता है। बजट सत्र का पहला भाग 10 फरवरी तक जारी रहेगा इसके बाद बजट सत्र का दूसरा भाग 6 मार्च को शुरू होगा और यह 6 अप्रैल तक चलेगा।
धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी
बजट सत्र के पहले भाग में दोनों सदनों में राष्ट्रपति के संबोधन पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद केंद्रीय बजट पर चर्चा होगी। पीएम मोदी राष्ट्रपति के संबोधन पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे। वित्त मंत्री सीतारमण भी केंद्रीय बजट पर होने वाली बहस का जवाब देंगी।
नौ बिल पेश किए गए
पिछले सत्र के दौरान लोकसभा में नौ बिल पेश किए गए और सात बिल संसद के निचले सदन द्वारा पारित किए गए। राज्यसभा ने नौ विधेयक पारित किए और सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित विधेयकों की कुल संख्या नौ थी।
बजट में क्या हो सकता है
- बजट में सरकार नए क्षेत्रों के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव यानी PLI स्कीम का ऐलान कर सकती है।
- मोदी सरकार बजट में भूमि अधिग्रहण से जुड़ी रुकावटों को भी हटा सकती है।
- सरकार बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और न्यायिक सुधारों का भी ऐलान कर सकती है।
Comments (0)