biggest layoff: ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) एक बार फिर बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहा है। इस बार की छंटनी अमेजन की पहले की प्लानिंग से ज्यादा बड़ी हो सकती है। हाल ही में वॉल स्ट्रीट जर्नल में छपी रिपोर्ट के अनुसार, अमेजन में नवंबर के महीने से ही छंटनी चल रही है। ये अमेजन (Amazon) की अब तक की सबसे बड़ी छंटनी देखने को मिल सकती है।
ग्रोथ में पिछले कुछ समय में गिरावट आई
पहले कंपनी 10,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाली थी, लेकिन अब ये आंकड़ा 18,000 को पार जा सकता है। अभी तक कंपनी ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बता दें कि अमेजन की ग्रोथ में पिछले कुछ समय में तेजी से गिरावट आई है। ऐसे में कंपनी कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर अपने खर्च को कम करने की कोशिश कर रही है।
अब तक की सबसे बड़ी छंटनी होगी
मौजूदा मंदी के दौरान टेक कंपनियों के लिए 18,000 कर्मचारियों को हटाना अब तक की सबसे बड़ी छंटनी होगी। लेकिन अमेजन (Amazon) के पास सिलिकॉन वैली के साथियों की तुलना में कहीं अधिक बड़ा कार्यबल है। सितंबर के अंत तक इसमें 1.5 मिलियन से ज्यादा कर्मचारी थे, जिसका मतलब है कि नई कटौती कार्यबल के लगभग 1% का प्रतिनिधित्व करेगी।
16 लाख लोगों को रोजगार देती है
साल 2022 में नवंबर में न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेजन (Amazon) पूरी दुनिया में लगभग 16 लाख लोगों को रोजगार देती है। अगर कुल 18,000 कर्मचारियों की छंनी की जाती है तो ये कुल कंपनी के कर्मचारियों का 12 प्रतिशत हिस्सा होगा। जिन कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी उन्हें 24 घंटे पहले नोटिस और सेवरेंस पे दिया जाएगा। बता दें कि अमेरिका समेत पूरी दुनिया में साल 2023 में मंदी के बादल मंडरा रहे हैं। ऐसे में साल 2022 से ही कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी थी। इसमें ट्विटर, माइक्रोसॉफ्ट, फेसबुक जैसी कई बड़ी कंपनियों के नाम शामिल हैं। ये भी पढ़े- Water Vision: भोपाल में शुरु हुई वाटर विजन @2047 पर कॉन्फ्रेंस, वर्चुअली शामिल हुए पीएम मोदी
Comments (0)