Bank Holidays 2023 : साल 2023 शुरू होने में अब कुछ ही समय बाकी है। (2023 bank holiday) नए साल का जोरदार तरीके से स्वागत करने में लोग जुट गए है। (holiday in jan 2023) नए साल की शुरुआत के साथ ही अगले महीने यानी जनवरी से शादियों का सीजन भी शुरू हो रहा है। ऐसे में ये खबर आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। ऐसे में आपको पैसों की जरुरत पड़ने वाली है और इससे संबंधित परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है, तो अगर आपको इससे बचना है तो साल 2023 के पहले महीने यानि जनवरी में आने वाली छुट्टियों के बारे में अभी जान लें।
Holidays in January
नए साल के पहले महीने् में होने वाली छुट्टियों की लिस्ट-
1 जनवरी 2023 – रविवार- नए साल के मौके पर देशभर में बंद रहेंगे बैंक।
2 जनवरी 2023 – सोमवार- मिजोरम में नए साल की छुट्टी पर बैंकों का अवकाश रहेगा।
11 जनवरी 2023 – बुधवार – मिशनरी दिवस पर मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।
12 जनवरी 2023 – गुरुवार – स्वामी विवेकानंद जयंती पर पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
16 जनवरी 2023 – सोमवार – उझावर थिरुनाली पर पांडिचेरी और तमिलनाडु में और कनुमा पांडुगा पर आंध्र प्रदेश में बैंकों का अवकाश रहेगा।
23 जनवरी, 2023 – सोमवार – असम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर बैंक बंद रहेंगे।
25 जनवरी, 2023 – बुधवार – राजत्व दिवस के कारण हिमाचल प्रदेश में बैंकों का अवकाश रहेगा।
26 जनवरी, 2023- गुरुवार – गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
31 जनवरी, 2023- मंगलवार – मी-दम-मी-फी के कारण असम में बैंक बंद रहेंगे। Read more- State Bank of India: SBI long Duration Fund में मिल रहा FD से भी ज्यादा का रीटर्न
Weekend holidays
साल 2023 1 जनवरी यानी रविवार से शुरु हो रहा है। इस दिन बैंक बंद रहेंगे। वहीं 4 रविवार 8, 15, 22 और 29 जनवरी को पड़ने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 14 जनवरी को दूसरा और 28 जनवरी को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
Comments (0)