Business: साल 2023 की शुरूआत होने में अब कुछ ही समय बाकी है। ऐसे में बैंकों की छुट्टियों (Bank holidays) का कैलेंडर भी आरबीआई (RBI) ने जारी कर दिया है। जारी कैलेंडर के अनुसार जनवरी 2023 में बैंक कुल 15 दिन बंद रहेंगे। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी काम हैं, तो आप जल्द से जल्द निपटा लें। क्योंकि जनवरी में 15 दिन की छुट्टियों में आपके लेन-देन में समस्या आ सकती है। हालांकी ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेगी।
जनवरी 2023 की छुट्टियों की लिस्ट-
1 जनवरी 2023 - रविवार- नए साल के मौके पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
2 जनवरी 2023 - सोमवार- मिजोरम में नए साल की छुट्टी पर बैंकों का अवकाश रहेगा।
11 जनवरी 2023 - बुधवार - मिशनरी दिवस पर मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।
12 जनवरी 2023 - गुरुवार - स्वामी विवेकानंद जयंती पर पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
16 जनवरी 2023 - सोमवार - उझावर थिरुनाली पर पांडिचेरी और तमिलनाडु में और कनुमा पांडुगा पर आंध्र प्रदेश में बैंकों का अवकाश रहेगा।
23 जनवरी, 2023 - सोमवार - असम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर बैंक बंद रहेंगे।
25 जनवरी, 2023 - बुधवार - राजत्व दिवस के कारण हिमाचल प्रदेश में बैंकों का अवकाश रहेगा।
26 जनवरी, 2023- गुरुवार - गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
31 जनवरी, 2023- मंगलवार - मी-दम-मी-फी के कारण असम में बैंक बंद रहेंगे।
वीकेंड पर भी हॉलिडे
1 जनवरी को नया साल और रविवार होने के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 8, 15, 22 और 29 जनवरी को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा। वहीं, 14 और 28 जनवरी को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
Read More-Indian railway: ट्रेन में खाने को लेकर रंल मंत्रालय ने जारी किए नए आदेश
Comments (0)