उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत लगातार गर्म होती जा रही है। इसी बीच यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का अयोध्या दौरा चर्चा में आ गया है। अजय राय गुरुवार को रामनगरी पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे। इसे आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
सुबह अयोध्या के लिए रवाना होंगे अजय राय
मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय गुरुवार सुबह 8:30 बजे लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना होंगे।
ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम
रामलला और हनुमानगढ़ी में करेंगे पूजा-अर्चना
अजय राय सबसे पहले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद वह हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। धार्मिक कार्यक्रमों के बाद वे वापस लखनऊ लौट आएंगे।
चुनावी माहौल में बढ़े राजनीतिक मायने
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति को धार देने में जुटे हैं। ऐसे समय में अजय राय का अयोध्या दौरा राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। हालांकि कांग्रेस की ओर से इसे धार्मिक यात्रा बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक जानकार इसे आगामी चुनावों से पहले पार्टी के जनसंपर्क और संदेश की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मान रहे हैं।