उन्नाव। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उन्नाव जिले के दौरे पर रहेंगे। वे 18 जून 2026 को जनपद उन्नाव के थाना कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित भौनीखेड़ा (भवानीखेड़ा) गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
सीएम के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा
कार्यक्रम से एक दिन पहले जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, वीआईपी मूवमेंट और जनसभा स्थल की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।अधिकारियों ने ड्यूटी पर लगाए गए सभी पुलिस और प्रशासनिक कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ब्रीफ भी किया।
कड़ी सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के निर्देश
जिलाधिकारी और एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो साथ ही कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।