लखनऊ। उत्तरप्रदेश सरकार ने मंगलवार शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। ट्रांसफर आदेश के बाद कई अधिकारियों को नई तैनाती और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रीतिबाला गुप्ता को ATS में जिम्मेदारी
IPS अधिकारी प्रीतिबाला गुप्ता को एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) का SP बनाया गया है। वहीं सतीश कुमार को स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (SSF) के सेनानायक की जिम्मेदारी दी गई है।
संजीव सुमन को UPSIFS भेजा गया
IPS संजीव सुमन को UPSIFS का SP बनाया गया है। संजीव सुमन उस समय सुर्खियों में आए थे, जब कांवड़ियों के साथ डांस करते हुए उनका वीडियो सामने आया था।इसके अलावा समीर सौरभ को PAC सीतापुर में सेनानायक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवेश कुमार शर्मा को खाद्य प्रकोष्ठ, लखनऊ का SP बनाया गया है।
वंशराज यादव की प्रयागराज में तैनाती
लखनऊ में तैनात IPS अधिकारी वंशराज यादव को प्रयागराज भेजा गया है। उन्हें वहां SSF के सेनानायक की जिम्मेदारी दी गई है।वहीं आशुतोष द्विवेदी का APTC सीतापुर से अयोध्या तबादला किया गया है। उन्हें अयोध्या में क्षेत्रीय अभिसूचना के SP की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
