प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोहाघाट के होली रंग महोत्सव के रंग में डूबे नजर आए। जहां मुख्यमंत्री ने बिसंग के होलियारो के साथ कदम से कदम मिलाकर होली का गायन किया। लोहाघाट नगर की महिलाओं की होली का भरपूर आनंद भी मुख्यमंत्री के द्वारा लिया गया। लोहाघाट पहुंचने पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
धामी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा मैदान
मीना बाजार चौराहे से रामलीला मंच तक मुख्यमंत्री धामी को ढोल नगाड़ों व पुष्प वर्षा के बीच लाया गया। सड़क के दोनों और खड़ी मातृशक्ति के द्वारा मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा की गई। अपने शानदार स्वागत को देख मुख्यमंत्री गदगद नजर आए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री धामी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री को रामलीला मैदान तक पहुंचाया गया। जहां हजारों की तादात में जनता मुख्यमंत्री को देखने व सुनने पहुंची हुई थी। रामलीला मैदान मुख्यमंत्री धामी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर होली रंग महोत्सव का शुभारंभ किया। मंच में पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं व वार्ड सभासदों के द्वारा मुख्यमंत्री का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने भव्य स्वागत के लिए नगर की जनता व भाजपा नेताओं का अभिनंदन करते हुए धन्यवाद दिया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की जनता को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा काली कुमाऊं की होली अद्भुत है महिला होली की मुख्यमंत्री के द्वारा भरपूर सराहना की गई। उन्होंने भव्य आयोजन के लिए रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता व कमेटी के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामलीला मंच में दर्शक दीर्घा निर्माण की घोषणा करने के साथ-साथ कई विकास कार्यों की घोषणा की। मुख्यमंत्री पूरी तरह होली के रंग में नजर आए। मुख्यमंत्री मंच से डीएम चंपावत मनीष कुमार की कार्य प्रणाली की सराहना करना नहीं भूले हजारों की तादात में जनता मुख्यमंत्री को देखने व सुनने पहुंची हुई थी।
Comments (0)