राजधानी लखनऊ में आज अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा, जहां ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों और संतों का बड़ा जमावड़ा देखने को मिलेगा। समागम में शिक्षा, यूजीसी से जुड़े विषयों और अन्य समसामयिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में सर्व समाज को आमंत्रित किया गया है, ताकि विभिन्न विषयों पर व्यापक संवाद स्थापित किया जा सके।
राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां भी मौजूद रहेंगी
इस मौके पर कई प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा और सांसद मनोज तिवारी के शामिल होने की जानकारी है। कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
Comments (0)