शादियों का सीजन शुरु होने वाला है। ऐसे में सोने-चांदी को लेकर खबर आई हैं। सोने और चांदी के दाम आज कम हो गए हैं। आगर आप खरीदने का मन बना रहे है तो ये सबसे सही समय हैं। आज MCX पर सोना और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। इसके पीछे ग्लोबर कारण हैं और अंतरराष्टीय बाजार में भी सोने और चांदी के रेट नीचे हैं। सोना पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव भरा दिख रहा है। पर आज गिरावट से ये थोड़ा सस्ता हुआ हैं।
सोने के रेट
सोने के रेट में आज गिरावट देखी जा रही हैं। और ये गिरावट के लाल निशान में ट्रेड कर रहा हैं। आज MCX पर सोना 116 रुपये या 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 51,228 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर कारोबार कर रहा है। ये सोने के अप्रैल वायदा के रेट हैं।
चांदी के रेट
आज चांदी के रेट में मामूली गिरावट देखी जा रही हैं और ये 66,700 के ऊपर के स्तर पर कारोबार कर रही है। चांदी का मई वायदा आज 32.00 रुपये यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 66,701 के लेवल पर ट्रेड कर रहा हैं।
ये भी पढ़े-
मध्यप्रदेश ने माल निर्यात में नया कीर्तिमान स्थापित किया, पहुंचा इतने करोड़ के पार
पता करे रेट्स
गोल्ड ज्वेलरी जो 22 कैरेट और 18 कैरेट की हो उसके रिटेल रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। आपको मैसेज के द्वारा लेटेस्ट रेट मिल जाएंगे। इसलके अलावा सोने से जुड़े लगातार अपडेट्स के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट कर सकते हैं।
Comments (0)