केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी है। केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार 1 जुलाई को डीए बढ़ाने की सौगात दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार सरकार डीए में 5 प्रतिशत तक का इजाफा कर सकती है। अगर 5 प्रतिशत का इजाफा होता है तो आपकी सैलरी में करीब 34000 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी।
इस बार कर्मचारियों को 5 प्रतिशत बढ़े भत्ते की सौगात मिल सकती है
आपकों बता दें कि मंहगाई भत्ते में इजाफा AICPI के आकड़ो के अनुसार होती है। इस आंकड़े से ही तय होता है कि केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में कितना इजाफा किया जाएगा। AICPI इंडेक्स के अनुसार, मार्च 2022 में इसमें उछाल देखने को मिला है। जिसको देखकर माना जा रहा है कि इस बार कर्मचारियों को 5 प्रतिशत बढ़े भत्ते की सौगात मिल सकती है।
कर्मचारियों का डीए 34 प्रतिशत से बढ़कर 39 प्रतिशत हो जाएगा
अगर इस बार 5 प्रतिशत मंहगाई भत्ते में इजाफा करती है तो कर्मचारियों का डीए 34 प्रतिशत से बढ़कर 39 प्रतिशत हो जाएगा। सरकार साल में 2 बार डीए में बढ़ोतरी करती है। जनवरी और जुलाई महीने में मंहगाई भत्ते में इजाफा होता है।
ये भी पढ़े- भाजपा का विजय संकल्प अभियान शुरू, बूथ क्रमांक 69 पर पहंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
शुरुआत में जनवरी और फरवरी महीने में इस इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली थी
साल 2022 की शुरुआत में जनवरी और फरवरी महीने में इस इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन इसके बाद इसमें लगातार तेजी देखी जा रही है। जनवरी में ये 125.1, फरवरी में 125 और मार्च में 126 पर था। वहीं, अगर अप्रैल में ये डाटा 127.7 पर रहा है। अगर मई और जून में 127 के ऊपर रहता है तो डीए में सरकार 5 प्रतिशत का इजाफा कर सकती है।
ये भी पढ़े- भाजपा लगातार बूथ स्तर तक लोगों को केंन्द्र सरकार की योजनाओं को गिनवाने कई अभियान चला रही
Comments (0)