दिल्ली हवाईअड्डे ने यात्रियों के लिए RFID तकनीक आधारित टैग की शुरुआत की है, जिससे यात्रियों को अपने सामन की रखवाली करने में आसानी होगी। पैंसेजर्स को कई बार बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है कि सामान किस बेल्ट पर आ रहा है। ऐसे में यात्रियों की आसानी के लिए ये सर्विस शुरु की गई है।
दिल्ली एयरपोर्ट भारत में इस सुविधा की पेशकश करने वाला पहला एयरपोर्ट है
RFID तकनीक पर आधारित टैग की मदद से यात्रियों को पता चल सकेगा कि उनका सामान टर्मिनल में कब और किस बेल्ट पर आ रहा है। जीएमआर समूह की अगुवाई वाले डायल ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट भारत में इस सुविधा की पेशकश करने वाला पहला एयरपोर्ट है।
ये भी पढ़े-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष्य जेपी नड्डा ने गांव-गांव विकास पर सीएम शिवराज की तारीफ की
टैग का रजिस्ट्रेशन होने के बाद यात्रियों को इसे अपने बैग में बांधना होगा या वो बैग के अंदर भी इसे रख सकते
बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया कि यात्री दिल्ली एयरपोर्ट पर इस टैग को खरीद सकेंगे। इसके बाद इसपर दिए क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा और वेबसाइट बैग डॉट एचओआई डॉट इन पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। टैग का रजिस्ट्रेशन होने के बाद यात्रियों को इसे अपने बैग में बांधना होगा या वो बैग के अंदर भी इसे रख सकते हैं। सामान जब दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेगा तो यात्रियों को रजिस्टर मोबाइल नंबर पर SMS के द्वारा इसके बारे में जानकारी मिलने लगेगी। बयान में कहा गया कि ये सुविधा अभा पायलट आधार पर टर्मिनल 3 पर शुरु की गई है और जल्द ही इसकी कमर्शियल शुरुआत की जाएगी।
ये भी पढ़े- जबलपुर : कांग्रेस का निगम कार्यालय में पानी, बिजली, सड़क को लेकर किया प्रदर्शन
Comments (0)