सोने और चांदी के दाम में आज बढ़त के साथ ट्रेडिंग हो रही है। आज रुपया भी डॉलर के मुकाबले रिकवरी दिखा रहा है और इसका असर सोने के दाम पर भी आ रहा है। सोना आज ऊपरी दायरे में कारोबार कर रहा है।
MCX पर सोने के दाम
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोना 68 रुपये की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। इसका जून वायदा 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ बना हुआ है। एमसीएक्स पर आज सोने का दाम 51,027 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर कारोबार कर रहा है।
चांदी के आज के दाम
एमसीएक्स पर चांदी के दाम में तेजी जारी है और इसका जुलाई वायदा करीब 350 रुपये की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। चांदी में 344 रुपये या 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,841 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार जारी है।
10 ग्राम की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है
राजधानी दिल्ली में आज सोने के रिटेल भाव में गिरावट देखी जा रही है और ये 400 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 400 रुपये टूटकर 47100 के भाव पर है। वहीं 24 कैरेट सोने का दाम 430 रुपये की गिरावट के साथ 51380 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर हैं।
ये भी पढ़े- जल्द ही पूरे असम से AFSPA को हटा लिया जाएगा- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गिरावट के साथ 51380 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर
मुंबई में 22 कैरेट सोने का दाम 400 रुपये टूटकर 47100 के भाव पर है। वहीं 24 कैरेट सोने के दाम 430 रुपये की गिरावट के साथ 51380 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर है। इस तरह देखा जाए तो आज खरीदारी करने के लिए आपके पास अच्छा मौका है।
ये भी पढ़े- अमरपाटन में लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0, ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से लाड़ली लक्ष्मी पहुंचीं
Comments (0)