अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो तुरंत कर लें। सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आ रही है। सोना अपने ऑलटाइट हाई से 5 हजार रुपये ज्यादा सस्ता होकर मिल रहा है। इस महीने सबसे निचले स्तर पर सोना ट्रेड कर रहा है।
क्या है आज सोने का भाव?
आज MCX पर सोना निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसका आज का रेट देखे तो अगस्त डिलीवरी के लिए ये 50,353 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
रिकॉर्ड हाई से 5,500 से ज्यादा नीचे सोना
आपको बता दें कि इस समय सोना अपने रिकॉर्ड हाई से लगभग 5500 से ज्यादा सस्ता कारोबार कर रहा है। सोना 56,200 के स्तर पर पहुंच गया था, जबकि अभी सोने की कीमत 50,610 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा चांदी का सितंबर डिलीवरी 55,809 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। इस तरह सोना अपने सबसे उच्चतम स्तर से 5047 रुपये सस्ता है।
दिल्ली में सोने का दाम
दिल्ली में सोने के दाम देखें तो आज 22 कैरेट शुद्धता वाला सोना 100 रुपये मंहगा होकर 46400 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर मिल रहा है। वहीं 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 110 रुपये की तेजी के साथ 50620 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर कारोबार कर रहा है।
ये भी पढे़- चीन ने दोस्ती की आड़ में नेपाल की जमीन पर किया कब्जा,नागरिक संगठन ने लगाये आरोप
मुंबई में सोने का दाम
मुंबई के जवेरी बाजार में आज सोने का दाम देखें को 22 कैरेट सोने का दाम 46310 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर मिल रहा है। वहीं 24 कैरेट सोने के दाम 50520 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर मिल रहे हैं।
ये भी पढ़े- सीएम योगी का एक्शन, PWD के तबादलों में हुई गड़बड़ी में इन अफसरों को किया गया सस्पेंड
Comments (0)