शापूरजी पालोनजी ग्रुप के चेयरमैन पालोनजी मिस्त्री का मंगलवार को निधन हो गया वो 93 साल के थे। शापूरजी पालोनजी ग्रुप देश के सबसे प्रतिष्ठित कारोबारी घरानों में से एक है। जिसका कारोबार कंस्ट्रक्शन, इंजीनियरिंग, रियल एस्टेट समेत की अन्य फील्ड में फैला हुआ है। इस कंपनी का कारोबार दुनियाभर के पचास देशों में फैला हुआ है।
उत्कृष्ट योगदान के लिए साल 2016 में पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया
मिस्त्री को कारोबार जगत में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए साल 2016 में पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया था। पालोनजी मिस्त्री के बेटे साइरस मिस्त्री को ही एक बार टााट संस चैयरमैन पर पर नियुक्त किया गया था लेकिन विवाद के बाद उन्हें इस पद को छोड़ना पड़ा था। शापूरजी पालोनजी ग्रुप के साथ देश की प्रतिष्ठित कंपनी टाटा संस में 18.37 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।
ये भी पढ़े- मतदाताओं में बढ़ी जागरूकता, आदिवासी बाहुल्य गांव में सबसे कम उम्र की सरपंच बनीं निर्मला वल्के
वह आयरलैंड के सबसे अमीर शख्स है
पालोनजी मिस्त्री का जन्म 1929 में हुआ था। उनके बारे में ऐसा कहते है कि वो दुनिया के सबसे गुमनाम अरबपति है। पालोनजी के पास 55 हजार करोड़ की संपत्ति है। वो दुनिया के 41 वें सबसे रईस व्यक्ति हैं। इतनी संपत्ति होने के बाद भी शायद ही किसी सार्वजनिक मंच पर उन्हे देखा या सुना गया हो। पालोनजी मिस्त्री ने आयरिश महिला से शादी रचाने के बाद उन्होंने आयरलैंड की नागरिकता हासिल कर ली थी। वह आयरलैंड के सबसे अमीर शख्स है।
ये भी पढ़े- सीएम शिवराज की आज मंत्रियों के साथ कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
Comments (0)