देश में बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। देश भर में 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम शनिवार से घट गए हैं। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में अभी कोई कमी नहीं आई है। कमर्शियल सिलेंडरों के दाम में 26 रुपए की कटौती हुई है। लखनऊ में पहले कमर्शिलय सिलेंडर 1945.5 रुपए में मिल रहे थे।
LPG सिलेंडर के दाम
कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में शनिवार को हुई कमी के बाद राजधानी लखनऊ में एक सिलेंडर की कीमत 1920 रुपए हो गई है। इसके अलावा आगरा में 1860 रुपए, नोएडा में 1831 रुपए, गाजियाबाद में 1831 रुपए, गोरखपुर में 1994.50 रुपए, कानपुर में 1854,50 रुपए, वाराणसी में 1997 रुपए और मथुरा में 1875 रुपए हो गई है।
किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया
1 अक्टूबर को तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस के दामों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 25.50 रुपये सस्ता हो गया है। इसके अलावा मुंबई में 32.50 रुपये, कोलकता में 36.50 रुपये और चेन्नई में 35.50 रुपये की कटौती की गई है।
चेन्नई में यह गैस सिलेंडर 2009.50 रुपये मिलेगा
19 किलो वाले गैस सिलेंडर का LPG सिलेंडर दिल्ली में 1 अक्टूबर 2022 से 1859.50 रुपये में मिलेगा। मुंबई में यह 1811.50 रुपये, कोलकाता में 1959.00 रुपये और चेन्नई में यह गैस सिलेंडर 2009.50 रुपये मिलेगा। वहीं अगर 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर की बात करें तो इसके रेट्स में 6 जुलाई के बाद से ही कोई बदलाव नहीं किया गया है। राजधानी दिल्ली में इंडेन के घरेलू गैस सिलेंडर का दाम है 1,053 रुपये।
Comments (0)