देश की नई वंदे भारत ट्रेन ने टेस्ट रन के दौरान नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस ट्रेन ने 52 सेकंड में 0 से 100 km प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी, जिससे इसने बुलेट ट्रेनों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी। यह देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। जिसे अहमदाबाद-मुंबई रूट पर चलाया जाएगा। वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन का तीसरी टेस्टिंग गुरुवार को हुई। इसने 52 सेकेंड में 0 से 100 km प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी, जबकि बुलेट ट्रेन इस रफ्तार के लिए 54. 6 सेकेंड का टाइम लेती है। नई ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है, जबकि पुरानी वंदे भारत ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है।
इस ट्रेन में बहुत सारी विशेषताएं है
उन्होंने कहा कि आरामदायक यात्रा के लिए इस ट्रेन में बहुत सारी विशेषताएं है। गुणवत्ता और सवारी सूचकाकं में सुधार हुआ है। इन मापदंडों पर ट्रेन का स्कोर 3.2 है। जबकि विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 2.9 हैं।
ये भी पढे़- एमपी में यूरिया गायब होने के मामले में सीएम शिवराज ने दिखाए सख्त तेवर, अधिकारियों की ली बैठक
नई वंदे भारत में विषाणु रोधक ये सिस्टम लगाने जा रहा है
रेल मंत्रालय पॉयलेट प्रोजेक्ट के तौर पर नई वंदे भारत में विषाणु रोधक ये सिस्टम लगाने जा रहा है। सफलता मिलने के बाद सभी 400 वंदे भारत में रेलवे की प्रीमियम राजधानी, शताब्दी, दुरंतो समेत अन्य ट्रेनों में इस योजना को लागू किया जाएगा। ट्रेन ने अपना अंतिम ट्रायल पूरा कर लिया है। अब इसे रुट पर चलाने की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
Comments (0)