सौंदर्य की ऑनलाइन बिक्री करने वाली कंपनी नायका की संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) फाल्गुनी नायर को साल 2021 के लिए ‘ईवाई आंत्रप्रेन्योर ऑफ द ईयर’ चुना गया है। सलाहकार फर्म ईवाई ने मंगलवार को एक बयान में इसका ऐलान करते हुए कहा कि फाल्गुनी 9 जून को होने वाले ईवाई वर्ल्ड आंत्रप्रेन्योर ऑफ द ईयर समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
ऑनलाइन बिक्री के लिए नायका मंच की शुरुआत की थी
इंवेस्टमेंट बैंकर रही फाल्गुनी ने साल 2012 में सौंदर्य उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री के लिए नायका मंच की शुरुआत की थी। बड़ी तेजी से लाभ की स्थिति में पहुंचे इस स्टार्टअप ने पिछले 2 साल में 100 से ज्यादा ऑफलाइन स्टोर के द्वारा फैशन और लाइफस्टाइल क्षेत्र में भी कदम रखा है।येॉ
ये भी पढ़े-
DGCA का नोटिस,स्पाइसजेट के 90 पायलटों को बोइंग-737 मैक्स विमान उड़ाने पर रोक
चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के पद पर पहुंचे
इसके साथ ही ईवाई ने लार्सन एंड टुब्रो समूह के चेयरमैन ए एम नायक को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया। साल 1965 में समूह के साथ जुड़ने के बाद नायक इसके चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के पद पर पहुंचे।
ये भी पढ़े-
जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती का आरोप- सरकार ने फिर से किया घर में नजरबंद
ये उद्यमी 2.60 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देते है
इस मौके पर श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि आंत्रप्रेन्योर ऑफ द ईयर पुरस्कार की होड़ में शामिल रहे 21 लोगों के पास 1.87 लाख करोड़ रुपये का सम्मानित राजस्व है और ये उद्यमी 2.60 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देते है।
Comments (0)