अयोध्या। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह भगवान श्रीराम के दर्शन के साथ संतों-महंतों से भी मुलाकात करेंगे। दौरे को लेकर राजनीतिक और धार्मिक दोनों ही दृष्टि से खास महत्व माना जा रहा है।
सुबह 11 बजे करेंगे रामलला के दर्शन
अरविंद केजरीवाल सुबह 11 बजे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे।
हनुमानगढ़ी में भी करेंगे दर्शन
रामलला के दर्शन के बाद केजरीवाल हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचेंगे, जहां वह बजरंगबली के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे।
संतों-महंतों से करेंगे मुलाकात
अयोध्या प्रवास के दौरान अरविंद केजरीवाल विभिन्न संतों और महंतों से मुलाकात करेंगे। उनके कार्यक्रम में महंत धर्मदास के आवास पर भी भेंट शामिल है।
शाम 4 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
दौरे के अंत में अरविंद केजरीवाल शाम 4 बजे होटल होली अवध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न समसामयिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रख सकते हैं।