अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि इस मामले पर सुनवाई कोर्ट की छुट्टियां समाप्त होने के बाद की जाएगी। याचिकाकर्ता ने मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित करने की मांग की है। याचिका में आरोपों की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने की अपील की गई है।
छुट्टियों के बाद होगी सुनवाई
हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल मामले की तत्काल सुनवाई से इंकार करते हुए इसे नियमित प्रक्रिया के तहत सूचीबद्ध करने की बात कही है। अब कोर्ट की छुट्टियां समाप्त होने के बाद इस याचिका पर सुनवाई होगी। गौरतलब है कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला हाल के दिनों में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में पुलिस जांच जारी है और कई आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। अब इस प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।