उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रामपुर और बरेली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।
रामपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे रामपुर के मिलक में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत 690.39 करोड़ रुपये बताई गई है।
बरेली में करेंगे समीक्षा बैठक
रामपुर कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री बरेली पहुंचेंगे। दोपहर 12:20 बजे वह पुलिस लाइन पहुंचेंगे, जहां अधिकारियों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की जाएगी।
827 विकास योजनाओं को मिलेगी मंजूरी
बरेली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 827 विकास योजनाओं को मंजूरी देंगे। सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।