लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 8 बजे एक कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि लखनऊ-अयोध्या हाईवे के पास स्थित इलाके में 4 किलोमीटर दूर कमता तक धुएं का विशाल गुबार दिखाई दिया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग
स्थानीय लोगों ने तुरंत इमरजेंसी नंबर पर सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां और 2 हाइड्रोलिक मशीनें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब 2 घंटे से दमकल विभाग राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।
दमकल की 15 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं
यह कोल्ड स्टोरेज करीब 20 साल पुराना बताया जा रहा है, जिसमें हल्दी, मिर्च और अन्य किराने का सामान रखा हुआ था। हादसे की सूचना मिलते ही कोल्ड स्टोरेज के मालिक भी मौके पर पहुंच गए।
आग लगने के कारणों की जांच की जा रही
फिलहाल राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।