अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों की तीन दिन की न्यायिक हिरासत आज समाप्त हो रही है। ऐसे में पुलिस आज स्थानीय अदालत में आरोपियों की पुलिस रिमांड की मांग कर सकती है, ताकि मामले की आगे की जांच की जा सके।
आज अदालत में पेश होंगे आरोपी
न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद सभी आठ आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले में कई पहलुओं की जांच अभी बाकी है, इसलिए आरोपियों की रिमांड जरूरी है।
वकीलों ने पैरवी से किया इनकार
इस मामले में आरोपियों को कानूनी सहायता मिलना मुश्किल हो सकता है। फैजाबाद बार एसोसिएशन के वकीलों ने आरोपियों की पैरवी नहीं करने का निर्णय लिया है। हालांकि इस संबंध में अंतिम फैसला आज सुबह होने वाली बार एसोसिएशन की बैठक में लिया जाएगा।
मामले पर बनी हुई है सबकी नजर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद से यह पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। आज अदालत में होने वाली सुनवाई और पुलिस रिमांड पर फैसला इस मामले की जांच की दिशा तय कर सकता है।