उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
श्रीराम से की आरोग्य और दीर्घायु की प्रार्थना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में प्रभु श्रीराम से अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, आरोग्यता और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने उनके स्वस्थ और सुखद जीवन की मंगलकामनाएं भी व्यक्त कीं।
राजनीतिक मतभेदों के बीच सौहार्द का संदेश
मुख्यमंत्री की ओर से दी गई यह शुभकामना राजनीतिक मतभेदों से इतर लोकतांत्रिक परंपराओं और व्यक्तिगत सौहार्द का संदेश भी मानी जा रही है। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री का यह संदेश तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है।